लखीमपुर में बड़ा हादसा: घाघरा नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, सुबह-सुबह नहाने गए थे सभी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखीमपुर खीरी 10 जून 2024। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के तेलियार में एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में डूब गए। इनमें 12 साल के बालक समेत चार की मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव बोकरिहा निवासी पच्चो देवी (50 वर्ष), टिया (17 वर्ष) पुत्री सुबोध, कान्हा (12 वर्ष) पुत्र निर्मल, नैनी पुत्री निर्मल, सत्यम (26 वर्ष) पुत्र मित्तल अपनी रिश्तेदारी में तेलियार आए थे। यहां ये सभी सोमवार सुबह घाघरा नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि नदी में नहाते समय मोबाइल से रील भी बनाई। 

इसी दौरान गहरे पानी में कान्हा डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में सभी डूब गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुटे। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला। आनन-फानन सभी को रमियाबेहढ सीएचसी लाया गया, जहां पच्चो देवी, टिया, कान्हा और सत्यम को मृत घोषित कर दिया गया। 

नैनी की हालत गंभीर 
नैनी को जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उधर, रमियाबेहढ सीएचसी में मृतकों के परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। चीत्कार से सीएचसी की दीवारें थर्रा उठीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई शुरू की।

दोबारा नहाने के दौरान हुआ हादसा 
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नाव से घाघरा नदी के पार गए थे। उस पार ही नहाए थे। रील बनाने के बाद दोबारा नहाने के दौरान हादसा हो गया। एक को बचाने के चक्कर में तीन और जानें चली गईं। दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक छा गया। बड़ी संख्या में लोग रमियाबेहढ सीएचसी पहुंच गए। 

Leave a Reply

Next Post

असम सीएम का बड़ा दावा, बोले- 2026 के विभानसभा चुनाव में 90-100 सीटें जीतना है लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 जून 2024। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेा हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में कहा कि अब भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का लक्ष्य 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 90-100 सीटों का लक्ष्य तय किया है। इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता […]

You May Like

"हमें जेल से निकले केवल 2 दिन हुए, अभी से ही विपक्ष के लोगों में खलबली मच गई है", भोगनाडीह में विपक्ष पर जमकर बरसे हेमंत सोरेन....|....यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक मासूम की मौत, 30 से अधिक घायल, मची चीख-पुकार....|....हेमंत सोरेन के बयान पर बिफरे मुख्यमंत्री साय, कहा- आदिवासी समाज का न करें अपमान…....|....पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू के जीवन पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन, आपातकाल पर फिर कांग्रेस को घेरा....|....सीएम विष्णुदेव साय मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल....|....मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, 1 जुलाई को ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की राशि....|....'बहुत आभारी हूं...', अनुष्का शर्मा ने टी20 विश्व कप जीत के बाद विराट कोहली के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा....|....दंतैल हाथियों का आतंक, दो मकानों को पहुंचाया नुकसान; इलाके में 15 से अधिक हाथी, दहशत में ग्रामीण....|....‘2024 इलेक्शन, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव’, मोदी 3.0 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम की बड़ी बातें....|....2022 में चोट के चलते नहीं खेले बुमराह, अब वापसी कर अपने दम पर भारत को बनाया विश्व चैंपियन